Home News Helpline Classified Jobs About Contact

बिछुआ-चांद-खमारपानी के स्कूल वाहनों की जांच, एक वाहन जप्त

बिछुआ-चांद-खमारपानी के स्कूल वाहनों की जांच, एक वाहन जप्त
छिंदवाड़ा
23-Jul-26
06 वाहनों पर 75500 रूपये की चालानी कार्रवाई

छिन्दवाडा 

गुरूवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा बिछुआ-चांद-खमारपानी क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। जांच अभियान के दौरान छोटे-बड़े लगभग 30 स्कूल वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक के ड्रायविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग सहित अन्य बिंदुओं की जांच की गई। जांच के दौरान स्कूल वाहन क्रमांक एमपी 19 टी 3552 बिना बीमा, फिटनेस एवं बिना परमिट संचालित पाया गया। इस पर वाहन को जब्त कर पुलिस थाना बिछुआ परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।

इसके अलावा मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाए जाने पर 06 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 75,500 रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया। परिवहन विभाग द्वारा स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी गई कि वे मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें। अन्यथा कमियां पाए जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Share News On