Home News Helpline Classified Jobs About Contact

छिन्दवाड़ा से प्रारंभ होगी इंदिरा ज्योति यात्रा, मप्र, छत्तीसगढ़ व राजस्थान के कोने-कोने तक पहुंचेगी

छिन्दवाड़ा से प्रारंभ होगी इंदिरा ज्योति यात्रा, मप्र, छत्तीसगढ़ व राजस्थान के कोने-कोने तक पहुंचेगी
छिंदवाड़ा
23-Dec-25
छिन्दवाड़ा

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, ठोस निर्णय लेने वाली आयरन लेडी स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी का 109 वां जयंती समारोह राष्ट्रव्यापी होगा। इस आयोजन का शुभारंभ छिन्दवाड़ा जिले के गांधी गंज से होगा। यह वही भूमि है जहां से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने 06 जनवरी 1921 को असहयोग आंदोलन का शंखनाद किया था। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि अब यहां से भास्कर राव रोकड़े के नेतृत्व में  इंदिरा ज्योति यात्रा 06 जनवरी को गांधी गंज से इंदिरा ज्योति यात्रा प्रारंभ होगी जो सिवनी, बालाघाट व नरसिंहपुर होते हुए सम्पूर्ण मप्र के जिलों तक पहुंचेगी। छत्तीसगढ़ के उपरांत राजस्थान में प्रवेश करेगी।  

Share News On