विद्या भूमि में उल्लासपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता का महोत्सव
शिक्षा
16-Aug-26
छिंदवाड़ा

विद्या भूमि पब्लिक स्कूल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस परंपरागत उत्साह, देशभक्ति के जुनून एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्र एवं छात्रा वर्ग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित इस वर्ष श्रीमती विद्या श्रीवास्तव, संचालिका विद्या गृह उद्योग छिन्दवाड़ा मुख्य अतिथि एवं राजेन्द्र सिंह तोमर, प्रेसिडेंट एम पी कराटे एसोसिएषन, कार्यक्रम अध्यक्ष के रुप में उपस्थित हुए।
विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में अतिथियों सहित डॉ. श्रीमती विजया यादव, तकनीकी निदेशक विशेष यादय सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के स्वागत के उपरांत ध्वजारोहण अतिथिगण द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर वीर शहीदों को श्रद्धांजली दी गई। ध्वजारोहण होते ही वातावरण राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान व उसके बाद जोशीले नारों से गूंज उठा। छात्र छात्राओं ने शानदार मार्चपास्ट द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी। सभी हाउस द्वारा पी.टी. प्रस्तुत की गई।
इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस पर वंदे मातरम के 150 वर्ष के उत्सव का प्रभाव सर्वत्र एवं सभी प्रस्तुतियांे में परिलक्षित हुआ। मुख्य अतिथि, प्रशासिका डॉ. विजया यादव, एवं अन्य वक्ताओं ने स्वतंत्रता का महत्व समझते हुए भारत भूमि के प्रति अपने अनुराग व प्रेम को व्यक्त करने का संदेश दिया एवं छात्रों को देश के उज्जवल भविष्य के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। छात्र छात्राओं ने इस पावन अवसर पर उद्बोधन एवं विभिन्न प्रस्तुतियों द्वारा माहौल को देश भक्ति से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा संस्कृति मिश्रा ने ऐ मेरे वतन के लोगो.......... ‘ इस गीत गायन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शेषराव यादव, प्रशासिका डॉ विजया यादव एवं तकनीकी निदेशक विशेष यादव द्वारा समस्त विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।