पिपरिया लालू हाई स्कूल में बताया पेड़ों का महत्व
छिंदवाड़ा
19-Feb-26
छिन्दवाड़ा
पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए माय भारत छिंदवाड़ा के द्वारा जिला युवा अधिकारी सुषमा गवली के मार्ग दर्शन मे हाई स्कूल पिपरिया लालू में कुकडा ग्राम उत्थान समिति के संयोजक श्यामल राव, प्राचार्य मुकेश माथुरे, डिप्टी रेंजर शंकर मर्सकोले, वनरक्षक नरेंद्र परमार की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर समिति के श्यामल राव ने कहा की पेड़ मानव जीवन को सुरक्षित रखने संजीवनी का कार्य करता है इसलिए पेड़ों को बचाये रखने हमें आम जनो को जागरूक करना होगा। शंकर मर्सकोले ने कहा की लगाये गये की पूर्ण सुरक्षा का संकल्प लेने कहा गया वही भावी पीढी को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए। मुकेश माथुरे ने कहा कि यहां लगाये गये आम, जामुन गुलमोहर, कटहल, अमरुद बड़ आदि पौधे की सुरक्षा ईको क्लब के छात्र निरंतर करेंगे जिसके सार्थक परिणाम जून माह मे देखने को मिलेगा। नरेंद्र परमार ने मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ों का कितना महत्व है की जानकारी छात्रो को दी। कार्यक्रम उपरांत उपस्थित छात्रो एवं ग्रामीण जनों को पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पत्रक का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने वनरक्षक नरेंद्र परमार, में, शिक्षक डागाराम साहू, दिलीप सिंगोरे, देवेंद्र गोनेकर, आशीष द्विवेदी, सोहनसिंह सल्लाम, वीरेन्द्र भावरकर, सामाजिक कार्यकर्ता टामती उईके का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डागाराम साहू एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य मुकेश माथुरे ने किया।