Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का निःशुल्क नेत्र शिविर कल जिला अस्पताल में

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का निःशुल्क नेत्र शिविर कल जिला अस्पताल में
छिंदवाड़ा
19-Feb-26
दवाईयां, आंखों की जांच और चश्में भी मिलेंगे निःशुल्क

छिन्दवाड़ा

सांसद विवेक बंटी साहू के निर्देशन और मार्गदर्शन में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छिंदवाड़ा के द्वारा जिले की जनता के लिए विशाल नेत्र शिविर का आयोजन कल 20 फरवरी शुक्रवार को किया जा रहा है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. कृष्ण हरजानी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में आंखों की सब प्रकार की जांच और मोतियाबिंद के ऑपरेशन निःशुल्क किए जाएंगे। मोतियाबिंद के ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज छिन्दवाड़ा की नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. भारती बदलानी एवं टीम द्वारा किए जाएंगे।

मोतियाबिंद के ऑपरेशन के पश्चात सभी मरीजों को दवाएं तथा चश्मे भी निःशुल्क  प्रदान किए जाएंगे। सांसद बंटी विवेक साहू एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. कृष्ण हरजानी ने छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा की जनता से इस शिविर का लाभ लेने की अपील की है। 20 फरवरी  शुक्रवार को आयोजित होने वाले इस विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का स्थान गेट नंबर 1 अनगढ़ हनुमान मंदिर के बाजू से जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा में रखा गया है। शिविर का समय 20 फरवरी को सुबह 11बजे से रहेगा। अधिक जानकारी के लिए 9202701001 पर संपर्क किया जा सकता है।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।