Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शुक्रवार को हो सकती है झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिलेगी पूरी तरह राहत

शुक्रवार को हो सकती है झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिलेगी पूरी तरह राहत
छिंदवाड़ा
18-Jun-25
छिंदवाड़ा
जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है कि आने वाले शुक्रवार को जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। उसके बाद लगातार हल्की बारिश होने की भी संभावनाएं हैं। गर्मी और उमस से परेशान जिलेवासियों को अब मुक्ति मिलने वाली है। गुरूवार की सुबह से  शुक्रवार की दोपहर तक तेज हवाओं के साथ हल्की बौछार हो सकती है। इस बीच तापमान 31 डिग्री से 35 डिग्री के बीच रहेगा।  अगले चार दिनों में तापमान और नीचे गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। इससे लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत मिल जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को हल्की थोड़ी बारिश, शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ तेज बारिश होगी तो वहीं शनिवार और रविार को हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच किसानों ने भी अपने खेतों को खरीफ की फसल के लिए तैयार कर लिया है। किसान अभी प्री मानसून के इंतजार में है इसके बाद खेतों में खरीफ फसल की बुआई शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी कई क्षेत्रों में किसानों ने बुवाई कर दी है और खाद व यूरिया का इंतजार कर रहे हैं।
Share News On