Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

स्कूल के सफाईकर्मी ने किये अश्लील सवाल, परिजनों का हंगामा, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

स्कूल के सफाईकर्मी ने किये अश्लील सवाल, परिजनों का हंगामा, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
छिंदवाड़ा
18-Jun-25
छिंदवाड़ा

बुधवार को जिला मुख्यालय के गुरैया स्थित सीएम राइज संदीपनी विद्यालय में  हंगामा मच गया। विद्यार्थियों के पालकों ने स्कूल परिसर में घुसकर बच्चों से अश्लील सवाल करने वाले सफाईकर्मी की पिटाई कर दी। हगांमा होते देख किसी पुलिस को खबर की तब जाकर मामला शांत हुआ। 
मिली जानकारी के अनुसार गुरैया में लगने वाले सीएम राइज सांदीपनी विद्यालय में मंगलवार 17 जून को स्कूल के एक सफाईकर्मी ने लंच के बाद कक्षा में घुसकर खिड़की-दरवाजे बंद कर उपस्थित छात्र-छात्राओं से अश्लील सवाल करने शुरू कर दिए। घबराए हुए विद्यार्थियों ने तब कुछ नहीं कहा लेकिन घर आकर सारी बात अपने परिजनों को बताई। बुधवार को गुस्साए हुए परिजनों ने स्कूल पहुंचकर प्राचार्य को बात बताई लेकिन प्राचार्य बात मानने से इंकार करने लगे तो आक्रोशित पालकों ने सफाईकर्मी को पहचान कर उसकी वहीं पिटाई करनी शुरू कर दी। थोड़ी देर में देहात थाना प्रभारी जीएस राजपूत भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पीड़ित नरिजनों की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। छात्राओं से अभद्रता और परिजनों से मारपीट के आरोपों की जांच की जा रही है। इधर स्कूल प्राचार्य अब्दुल हक ने बताया कि संबंधित कर्मी को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है और उस पर कानूनी कार्रवायी की जा रही है। घटना  की जानकारी मिलने पर भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी स्कूल में पहुंचे और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे थे।
Share News On