आधे शहर की बंद रहेगी बिजली सप्लाई
छिंदवाड़ा
30-Apr-26
छिंदवाड़ा
म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी छिंदवाड़ा (शहर संभाग) के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत 11 के.व्ही. टाउन 03 फीडर पर मानसून पूर्व रख-रखाव कार्य के कारण 01 मई 2026 शुक्रवार को संबंधित सभी क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई प्रातः 7 से 11 बजे तक बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि 01 मई को छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. टाउन 03 फीडर से प्रभावित क्षेत्र सर्किट हाउस, टीबी सेनेटोरियम, पावर हाउस, सीएमपीएफ, स्टेट बैंक, मोती नगर, सिंचाई नगर, मते कालोनी, न्यू रिजर्व पुलिस लाइन, शिवनगर, उंटखाना, अलका टॉकीज, बैल बाजार, को-आपरेटिव बैंक कॉलोनी, लालबाग, सागरपेशा तिलक मार्केट, पाटनी पेट्रोल पंप, तिलक मार्केट, शांतिनाथ होटल, जयसवाल कॉलोनी आदि संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई प्रातरू 7 से 11 बजे तक बाधित रहेगी। इस आवश्यक कार्य के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार यह समयावधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये 1912 टोल फ्री नंबर डायल किया जा सकता है।