सांसद के प्रयास होते तो विश्वविद्यालय और हॉर्टिकल्चर कॉलेज भवन बन चुके होते: उपाध्याय
छिंदवाड़ा
01-May-26
एग्रीकल्चर कॉलेज खुल चुका होता और मेडिकल कॉलेज पूर्ण आकार लेता
छिन्दवाड़ा
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री, नौ बार के सांसद और विभिन्न प्रमुख विभागों में केन्द्रीय मंत्री रह चुके कमलनाथ के विकास की गाथा तो भाजपा के नेता खुले दिल और मंच से पढ़ते हैं। आज भाजपा के सांसद कह रहे हैं कि 45 वर्षों में कमलनाथ जी ने विकास के कार्य नहीं किए तो उन्हें स्मरण करना चाहता हूं कि सबसे पहला विकास उनका और रोजगार भी उन्हें ही दिया गया था। सघन चिकित्सा दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्हें भी मिली थी। अगर सांसद स्वच्छ राजनीति के पक्षधर होते तो सार्वजनिक मंच से इस बात को स्वीकार करते, किन्तु झूठ बोलने वाले सच से डरते हैं। उक्त उदगार जिला कांग्रेस के प्रवक्ता नितिन उपाध्याय ने भाजपा सांसद के बयान पर पलटवार करते हुए व्यक्त किए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तक 2 करोड़ युवाओं को रोजगार नहीं दिला पाए। सांसद और मुख्यमंत्री मोहन यादव मिलकर छिन्दवाड़ा के विश्वविद्यालय, हॉर्टिकल्चर कॉलेज का भवन निर्मित नहीं करा पाए, एग्रीकल्चर कॉलेज खुलवा नहीं पाए। पांढुर्ना रेलवे स्टेशन पर कोरोना संक्रमण काल में ट्रेनों के स्टॉपेज को बंद कराने वाले पुनरू चालू नहीं करवा पाए अब वे कह रहे हैं कि उनके प्रयासों से छिन्दवाड़ा में न्यूक्लियर पावर प्लांट प्रारंभ होगा यह बड़ा ही हास्यास्पद है।
खोखली बयानबाजी और दावे मप्र की भाजपा सरकार विगत 21 वर्षों से प्रदेश में और 11 वर्षों से केन्द्र की भाजपा सरकार कर रही। मेरी सांसद बंटी साहू को खुली चुनौती है कि वह एक माह के भीतर भवन के निर्माण कार्य प्रारंभ कराकर दिखाएं, अगर उनकी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित केन्द्रीय मंत्री इतनी सुनते हैं तो इस काम में विलम्ब नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह मांग जिले और प्रदेश के प्रत्येक छात्र की है अन्यथा झूठा श्रेय लेना छोड़ दें।