Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

फव्वारा चौक पर चल रहे अवैध आहता को हटाने पहुंची गुलाबी गैंग

फव्वारा चौक पर चल रहे अवैध आहता को हटाने पहुंची गुलाबी गैंग
छिंदवाड़ा
02-Jul-25
अहाता बंद करने की दी चेतावनी

छिंदवाड़ा 

बुधवार की दोपहर फव्वारा चौक के पास स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के आस-पास चल रहे अवैध अहातों को हटाने गुलाबी गैंग कंमाडर पूर्णिमा वर्मा अपने सहयोगियों के साथ पहुंच गई। गुलाबी गैंग के तेवर देखकर सभी ने तुरंत अपनी दुकानें समेट ली। उन्होंने अवैध अहाता चलाने वालों को इसे बंद करने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो वे इसके खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेंगी। 

गुलाबी गैंग कमाण्डर पूर्णिमा वर्मा 2 जुलाई को अपनी सहयोगी महिलाओं के साथ फव्वारा चौक के पीछे चल रहे अवैध आहते को हटाने पहुंच गई। उन्होनें बताया कि यह आहता शहर के बीच बीच मुख्य बाजार में अवैध रूप से संचालित हो रहा है। यहां सैंकड़ों महिलाएं प्रतिदिन बाजार करने आती है, वहीं दूसरी ओर कन्या महाविद्यालय एवं स्कूल संचालित हैं, बावजूद प्रशासन के संरक्षण मंे खुलेआम यहॉ अवैध शराब का आहता चल रहा है और यहॉ से निकलने वाली महिलायें, बच्चियें शर्मिंदगी महसूस करती हैं, परंतु प्रशासन तमाशबीन बना हुआ है । उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि यह अवैध शराब का आहता शीघ्र बंद नहीं होता है तो गुलाबी गैंग इसे हटवाने में सक्षम है और हम अपनी महिलाओं के साथ इसे हटवाने सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी संपूर्ण जबावदारी शासन-प्रशासन की होगी।


भाऊराव की मौत को लेकर इंदिरा तिराहे पर 3 को प्रदर्शन
पांढुर्णा के तिगांव निवासी भाऊराव की विगत 3 जून को हुई जेल में मौत को लेकर गुलाबी गैंग प्रदर्शन करने जा रही है। गुलाबी गैंग की कमाण्डर पूर्णिमा वर्मा ने बताया कि वे 03 जुलाई गुरूवार को जेल अधीक्षक और संबंधित पुलिस अधिकारी को बर्खास्त करने को लेकर जिला जेल छिंदवाड़ा के सामने आमरण अनशन पर बैठने जा रही हैं । उनका कहना है कि इस घटना को एक माह हो चुके हैं परंतु आज दिनांक तक इस घटना में दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई न ही आज तक किसी तरह की कोई जांच सामने नहीं आई है । मृतक का परिवार टकटकी लगाए न्याय की राह देख रहा है। हम आदिवासी जनसमुदाय के साथ संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन कर मृतक भाऊ राव और उसके परिवार को न्याय दिलाएंगे।
Share News On