गायत्री चेतना केंद्र मोहननगर सांसद निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ
शिक्षा
29-Jun-26
निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग
छिंदवाड़ा
गायत्री चेतना केंद्र में लम्बे समय से आमजनों को अध्यात्म से जोड़ा जा रहा है, यहा आने वाले लोगों को गायत्री परिवार के द्वारा किए जाने वाले अनुष्ठानों के माध्यम से आत्मबल प्राप्त हो रहा है। अब यहा पर सांसद निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ आत्मबल, पढाई करने के लिए शक्ति और प्रेरणा भी मिल सकेंगी। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने मोहननगर छिंदवाड़ा में स्थित गायत्री चेतना केंद्र में सांसद निःशुल्क कोचिंग के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम में मौजुद बच्चों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान सांसद श्री साहू ने गायत्री चेतना केंद्र में विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए सांसद निःशुल्क कोचिंग का शुभांरभ भी किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला सयोजक एवं सांसद निःशुल्क कोचिंग के मार्गदर्शक व संचालक संतोष साहू ने बताया कि सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर विगत वर्ष भी जिले के 1,100 युवाओं को अटल आरक्षक कोचिंग के माध्यम से निःशुल्क कोचिंग प्रदान की गई थी, जिसमें से लगभग 250 युवाओं को चयन विभिन्न विभागों में हुआ है। सांसद निःशुल्क कोचिंग की यह पहल युवाओं के सपनों को साकार करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। कार्यक्रम को हरिद्वार गायत्री परिवार के आये हुए गोविन्द्र गिरी गोस्वामी, छिंदवाड़ा गायत्री परिवार के प्रमुख अशोक माहोरे सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक साहू, नगर निगम सभापति विजय पाटिल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैषी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, सांसद प्रतिनिधि अल्केश लांबा, विश्वेन्द्र बैस, मनोज सक्सेना सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बंडी संख्या मेें विद्यार्थी उपस्थित थे।
गायत्री चेतना केंद्र मोहन नगर में लगेगी कोचिंग
भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला सयोजक एवं सांसद निःशुल्क कोचिंग के मार्गदर्शक व संचालक संतोष साहू ने बताया कि कोचिंग का संचालन मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के पीछे मोहननगर में स्थित गायत्री चेतना केंद्र छिंदवाड़ा में किया जा रहा है। सांसद निःशुल्क कोचिंग की कक्षाओं का समय प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है। संतोष साहू ने बताया कि विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण एवं नियमित मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।
विभिन्न विषयों और पदों की तैयारी
भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला सयोजक एवं सांसद निःशुल्क कोचिंग के मार्गदर्शक व संचालक संतोष साहू ने बताया कि इस सांसद निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से जिले के विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के माध्यम से एमपीपीएससी, उप निरीक्षक, मध्यप्रदेश पुलिस, पटवारी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी तथा समसामयिक घटनाक्रम (करेंट अफेयर्स) जैसे महत्वपूर्ण विषयों का अध्यापन अनुभवी शिक्षकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा कराया जा रहा है।