Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शिवशक्ति ट्रेडर्स को खाद्य विभाग ने दिया नोटिस

शिवशक्ति ट्रेडर्स को खाद्य विभाग ने दिया नोटिस
छिंदवाड़ा
28-Jul-26
गंज में थोक तेल विक्रेताओं के यहां खाद्य विभाग ने की जांच

छिन्दवाडा 

खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं नापतौल विभाग द्वारा मंगलवार को छिंदवाड़ा शहर स्थित विभिन्न तेल विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गिरनार ट्रेडर्स से विभिन्न ब्रांड के खाद्य तेल के 5 नमूने जांच हेतु लिए गए। वहीं शिवशक्ति ट्रेडर्स से 1 नमूना संग्रहित किया गया। निरीक्षण के दौरान शिवशक्ति ट्रेडर्स परिसर में साफ-सफाई का अभाव पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया। इसके अतिरिक्त उमरेठ-रिधौरा स्थित ओजस मिल्क सेंटर से भी जांच के लिए 2 नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि सभी नमूनों को परीक्षण हेतु नियमानुसार प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

Share News On