Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक की साक्षी बनने 5 महिला जनप्रतिनिधि दिल्ली रवाना

नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक की साक्षी बनने 5 महिला जनप्रतिनिधि दिल्ली रवाना
छिंदवाड़ा
16-Apr-26
महिला जनप्रतिनिधि लोकसभा के सत्र के दौरान सदन के दर्शनदीर्घा में रहेगी मौजूद

छिन्दवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लाया जा रहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक विधेयक ही नहीं बल्कि करोड़ों माताओं व बहनों के सपनों को साकार करने और उनके आत्मविश्वास को नई उंचाईयों तक ले जाने का सशक्त माध्यम है। यह विधेयक लोकसभा के विशेष सत्र में पास किया जाएगा। पांचों महिला जनप्रतिनिधि लोकसभा के सत्र के दौरान सदन के दर्शनदीर्घा में मौजूद रहेगी। सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर छिन्दवाड़ा जिले की 5 प्रमुख जनप्रतिनिधियों का चयन उक्त समारोह में शामिल होने के लिए किया गया था। यह महिलाएं 16 अप्रैल को दिल्ली रवाना हो गई है।

उल्लेखनीय है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने की खुशी में गत दिनों महिला शक्ति द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू का सांसद कार्यालय में गाजे - बाजे, आतिशबाजी और फूलों की वर्षा कर हार्दिंक अभिनंदन किया गया था। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने महिलाओं को उक्त अधिनियम की विस्तार से जानकारी भी दी थी। उन्होंने महिलाओं को बताया था कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम (128वां संविधान संशोधन विधेयक 2023) भारत में महिलाओं के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33प्रतिशत ( एक तिहाई ) सीटे आरक्षित करने वाला एक ऐतिहासिक कानून है। यह अधिनियम विकसित भारत के निर्माण में महिला नेतृत्व का बढ़ावा देने के लिए लाया जा रहा है। सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि यह कानून 27 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पारित किया जा रहा है। यह विधेयक भारतीय राजनीति में महिलाओं की भुमिका को व्यापक रूप से बदलेगा। 

यह प्रमुख जनप्रतिनिधि हुई दिल्ली रवाना

नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा के विशेष सत्र में पेश किया जाएगा। पांचों महिला जनप्रतिनिधि लोकसभा के सत्र के दौरान सदन के दर्शनदीर्घा में मौजूद रहेगी। दिल्ली रवाना हुई महिला जनप्रतिनिधियों में नगर पालिका परिषद दमुआ अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर, जनपद पंचायत जुन्नारदेव अध्यक्ष श्रीमती सविता भोसम, जनपद पंचायत चौरई अध्यक्ष श्रीमती सरोज रघुवंशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया एवं नगर पालिका परिषद अमरवाड़ा अध्यक्ष श्रीमती र्प्रीति तिवारी शामिल है।
Share News On