Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जांच में कमियां पाये जाने वाले 5 स्कूल वाहन जब्त

जांच में कमियां पाये जाने वाले 5 स्कूल वाहन जब्त
छिंदवाड़ा
05-Aug-26
शहरी क्षेत्र में 40 स्कूल वाहनों की सघन जांच

छिन्दवाडा 

बुधवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन स्टाफ द्वारा शहरी क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। जांच अभियान के दौरान छोटे-बड़े लगभग 40 स्कूल वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं का परीक्षण किया गया। 

जांच में कमियां पाए जाने पर स्कूल वाहन क्रमांक एमपी 09 एफए 2145, एमपी 09 डीडी 2416, एमपी 28 बीडी 1848, एमपी 28 बीडी 2258 एवं एमपी 28 आर 1413 को जब्त कर परिवहन कार्यालय छिंदवाड़ा परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। जांच अभियान के दौरान स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करने की समझाइश दी गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमों में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Share News On