5 मरीजों को इलाज के लिए मिली 2 लाख 85 हजार की आर्थिक सहायता राशि
छिंदवाड़ा
17-Sep-25
सांसद के प्रयासों से मरीजों का नागपुर और छिन्दवाड़ा के अस्पतालों में हो सकेगा बेहतर ईलाज
छिन्दवाड़ा।
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से ईलाज कराने में असमर्थ पांच लोगों को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की स्वेच्छानुदान निधि से दो लाख 85 हजार की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। सांसद श्री साहू के सहयोग से ईलाज कराने में असमर्थ लोगों को आर्थिक मदद दिलाने का सिलसिला लगातार जारी है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीज एवं उनके परिजन लगातार सांसद श्री साहू से संपर्क कर आर्थिक सहायता की अर्जी लगा रहे है। सांसद श्री साहू सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सहयोग से स्वेच्छानुदान मद से सहायता भी उपलब्ध करा रहे है।
इसी सिलसिले में विगत दिनों मरीजों एवं उनके परिजनों ने सांसद श्री साहू से मुलाकात करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर गंभीर रूप से बीमार मरीजों का ईलाज कराने में असमर्थता जताते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की थी। उक्त आवेदनों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर सांसद श्री साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर आर्थिक सहायता दिलाने का निवेदन किया था।
जिसके आधार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिंगा निवासी श्रीमती रंजना पति धर्मेन्द्र शुक्ला को 50 हजार स्वीकृत किए है इनका इलाज नागपुर के अस्पताल में होगा वही मोहखेड़ के ग्राम धगड़ियामाल निवासी संपत पिता हीरालाल बन को 50 हजार, मोहखेड़ निवासी शोर्य पिता नारायण खौसी को 50 हजार, सांवरी बाजार निवासी विलास पिता पंजाबराव डोंगरे को 90 हजार एवं जामई निवासी बीरबल पिता भलमान सिंग परते को 45 हजार की आर्थिक सहायता दी है। इन चारों मरीजों का छिन्दवाड़ा के अस्पतालों में बेहतर इलाज हो सकेगा।
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयास से सहायता राशि मिलने पर बीमारी से पीड़ित मरीजों का अस्पताल में इलाज हो सकेगा। आर्थिक सहायता मिलने पर मरीजों और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।