Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

12 वर्षीय आदित्य सोनी ने अपने डबले की राशि मंदिर को समर्पित की

12 वर्षीय आदित्य सोनी ने अपने डबले की राशि मंदिर को समर्पित की
छिंदवाड़ा
17-Sep-25
बड़ी माता मंदिर नवनिर्माण हेतु प्रेरणादायक दान

छिंदवाड़ा

श्री बड़ी माता मंदिर का करोड़ों की लागत से हो रहा भव्य नवनिर्माण भक्तजनों की आस्था और सहयोग से निरंतर प्रगति पर है। इसी कड़ी में आज खिरकापुरा सुनारी मोहल्ला निवासी 12 वर्षीय आदित्य सोनी, पिता घनश्याम सोनी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर वर्षों से डबले में संचित ₹6,770/- की राशि मंदिर नवनिर्माण हेतु समर्पित की।इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के सचिव श्री राजू चरणागर, कोषाध्यक्ष अखिलेश भारद्वाज, संरक्षक अरविंद राजपूत, शेखर शर्मा एवं गौरव सोनी उपस्थित रहे। मंदिर ट्रस्ट ने बालक आदित्य की इस प्रेरणादायक पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे छोटे-छोटे बच्चों का यह योगदान मंदिर नवनिर्माण के संकल्प को और भी मजबूत बनाता है। यह भावनाएँ हम सभी को नई ऊर्जा प्रदान करती हैं और यह दर्शाती हैं कि श्रद्धा और समर्पण किसी आयु सीमा से परे है। इसी अवसर पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से आदित्य सोनी को विशेष सम्मान एवं प्रशंसा पत्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मंदिर ट्रस्ट समस्त भक्तों से इसी प्रकार सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा करता है, ताकि शीघ्र ही श्री बड़ी माता मंदिर का नवनिर्माण कार्य भव्य स्वरूप में पूर्ण हो सके।
Share News On