ठेकेदारों से अवैध वसूली के आरोप में फंसे कार्यपालन अभियंता
छिंदवाड़ा
26-Jul-26
कंपनी प्रबंधन ने उठाया सख्त कदम

भोपाल
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी श्जीरो टॉलरेंस पॉलिसीश् को प्रभावी रूप से लागू करते हुए एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। कंपनी प्रबंधन ने ठेकेदारों से कथित रूप से अवैध धनराशि की मांग एवं अन्य गंभीर अनियमितताओं के आरोपों के चलते श्री शरद बिसेन, कार्यपालन अभियंता (शहर), छिंदवाड़ा श्री बिसेन के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ करते हुए औपचारिक आरोप-पत्र जारी किया है।
जारी दस्तावेजों के अनुसार उनके विरुद्ध ठेकेदारों से बिलों के भुगतान एवं अन्य कार्यों के एवज में अवैध राशि की मांग, पद का दुरुपयोग तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियमों के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। साथ ही तत्काल प्रभाव से उन्हें स्थानांतरित कर कार्यपालन अभियंता (प्रवर्तन), छतरपुर पदस्थ किया गया है।
कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार, अनियमितता एवं कदाचार के मामलों में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुशासन को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।