Home News Helpline Classified Jobs About Contact

चौरई में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 70.89 लीटर विदेशी मदिरा जब्त

चौरई में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 70.89 लीटर विदेशी मदिरा जब्त
क्राइम
28-May-26
छिन्दवाडा

चौरई में 27 व 28 मई की मध्य रात्रि में गश्त के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर कपूर्दा मार्ग पर रेलवे ब्रिज के पास एक चार पहिया वाहन हुंडई वैन्यू क्रमांक MP 28 ZA 2334 को रोककर तलाशी लेने पर वाहन से 04 पेटी रॉयल स्टैग व्हिस्की, 02 पेटी ऑफिसर्स च्वॉइस व्हिस्की तथा 02 पेटी मैजिक मोमेंट ऑरेंज वोदका बरामद कर कुल 70.89 लीटर विदेशी मदिरा जब्त की गई तथा आरोपी प्रिंस जैन और अंकित बेलवंशी को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। जब्त शुदा वाहन तथा मदिरा की कुल कीमत लगभग 10 लाख 85000 रूपये है। इस कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश सिंघल, आबकारी आरक्षक सचिन श्रीवास्तव और सुश्री भारती मरकाम उपस्थित थीं।
Share News On