Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

चोरी की कर्मचारी ने, केस बना मालिक पर

चोरी की कर्मचारी ने, केस बना मालिक पर
छिंदवाड़ा
27-Jun-25
छिंदवाड़ा

कोतवाली पुलिस को शुक्रवार को एक ऐसे में सफलता हाथ लगी जिसे सुनकर हर कोई चकरा गया। चोरी की दुकान के कर्मचारी ने और पुलिस को मामला बनना पड़ा दुकान मालिक पर। मामला कुछ ऐसा है कि सुभाष कॉलॉनी के पास भूषणवाड़ी में रहने वाले रजनीश कश्यप ने कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी दुकान यश फ्लावर के नाम से है और उसकी दुकान से 10 जून की रात सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी हो गए। मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। टीआई आशीष धुर्वे के निर्देशन में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें उसे सुराग हाथ लगा। फुटेज में पुलिस ने देखा कि पंकज डेहरिया नाम के व्यक्ति ने चोरी की है। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने कमलेश सातपुते का नाम लिया। पुलिस को उसने बताया कि वह उसकी दुकान में काम करता है और उसी के कहने पर उसने यह चोरी की है। पुलिस ने नोनिया करबल निवासी कमलेश सातपुते और पंकज डेहरिया दोनों पर मामला दर्ज किया है।
Share News On