Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भारत छोड़ो आंदोलन की गूंज, गांधी गंज पहुंचा कांग्रेस सेवादल

भारत छोड़ो आंदोलन की गूंज, गांधी गंज पहुंचा कांग्रेस सेवादल
राजनीति
08-Aug-26
भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में कांग्रेस सेवादल ने दी श्रद्धांजलि

छिंदवाड़ा

भारत छोड़ो आंदोलन स्मृति दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा शनिवार को गांधी गंज पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया। 

कार्यक्रम को कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दीपक वाजपेयी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन ने देशवासियों में आजादी के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का नया जोश पैदा किया था। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों और देशभक्ति की भावना को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। 

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता, लोकतंत्र, अहिंसा और देश की एकता-अखंडता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष डॉ. शबाना यास्मीन खान, अनुशासन समिति अध्यक्ष शेषराव उईके, उत्तर क्षेत्रीय उपब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश उईके, कमलेश जैन, राजेंद्र नाथ, मुकेश गुप्ता, रवि खेलवाड़ी, देवेंद्र लोखंडे, विक्रम वंदेवार, राजेश धुर्वे, संजय विश्वकर्मा, देवचंद्र, देवेंद्र रजक, कुमरे, साई उईके, सिंदु यादव, निशा गोहिया सहित कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On