Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भाजपा 11 से 15 अगस्त तक आयोजित करेगी ‘हर घर तिरंगा अभियान’

भाजपा 11 से 15 अगस्त तक आयोजित करेगी ‘हर घर तिरंगा अभियान’
राजनीति
08-Aug-26
14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन रैली

अजय सक्सेना बने अभियान के जिला संयोजक

छिंदवाड़ा

तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक अजय सक्सेना ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी  द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जिले के नागरिकों से अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

श्री सक्सेना ने बताया कि अभियान के तहत 11 अगस्त को जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। यह यात्रा दोपहर 3 बजे दशहरा मैदान से अमित ठेंगे चौक तक निकाली जाएगी। इसके पश्चात 12 अगस्त को विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्राएं संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 13 अगस्त को जिले के सभी मंडलों में मंडल स्तरीय तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया जाएगा। श्री सक्सेना ने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मौन रैली, प्रदर्शनी एवं विभाजन के समय का संस्मरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे सिंधु भवन, छिंदवाड़ा में होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सभी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे इन सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्रभक्ति के इस महाअभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।

 अभियान के लिए जिला टोली गठित 

‘घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा’ अभियान के सफल संचालन के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा जिला टोली का गठन किया गया है। इसमें जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना को संयोजक बनाया गया है। वहीं पूर्व अध्यक्ष नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा धर्मेंद्र मिगलानी, अभिषेक वर्मा एवं आनंद निन्ना शुक्ला को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, मोर्चों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ नेताओं से अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
Share News On