रेलवे व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सांसद से मिला प्रतिनिधिमंडल
छिंदवाड़ा
08-Aug-26
सांसद ने उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर निराकरण के दिए निर्देश

छिंदवाड़ा
रेलवे व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और उन्हें आ रही कठिनाइयों को लेकर जोनल रेलवे सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र ठाकुर के नेतृत्व में रेलवे व्यापारी मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने छिंदवाड़ा-पांढुर्णा लोकसभा क्षेत्र के सांसद विवेक बंटी साहू से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे व्यापारियों को व्यवसाय के दौरान आ रही विभिन्न समस्याओं से सांसद को अवगत कराया और उनके निराकरण की मांग रखी। व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सांसद विवेक बंटी साहू ने तत्काल नागपुर मंडल के रेलवे के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की।
सांसद ने अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सांसद की पहल से व्यापारियों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। इस दौरान जोनल रेलवे सदस्य सत्येंद्र ठाकुर सहित रेलवे व्यापारी मंडल के सदस्य मौजूद रहे। व्यापारियों ने समस्याओं को गंभीरता से लेने और उनके निराकरण के लिए पहल करने पर सांसद विवेक बंटी साहू का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर व्यापारियों के साथ मनोज कुशवाहा भी उपस्थित रहे।