स्काउट गाइड प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जानी स्काउट गाइड की बारीकियां
शिक्षा
08-Aug-26
एमएलबी स्कूल में जिला स्तरीय स्काउटर-गाइडर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

छिंदवाड़ा।
एमएलबी स्कूल में स्काउटर-गाइडर की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले भर से लगभग 250 स्काउटर-गाइडरों शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में संचालित स्काउट-गाइड गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना तथा संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाना रहा। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्काउटिंग परंपरा अनुसार उपस्थित पदाधिकारी एवं अधिकारियों का स्कार्फ बगल लगाकर स्वागत किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी जेके इरपाचे ने कहा कि आप सभी स्काउट गाइड के ऊर्जावान साथी है। आपके माध्यम से बच्चों को स्काउटिंग से कैसे अपना व्यक्तित्व विकास करते हैं है एवं समाज सेवा कार्यों से नेतृत्व क्षमता विकसित होती है ये बताए।
स्काउट गाइड जिला संघ अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि स्काउट गाइड से जीवन में अनुशासन आता है और कठिन समय में पूरे धर्य के साथ सुगमता से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का जज्बा प्राप्त होता है। श्री दुर्गे ने सभी को स्काउट गाइड से जुड़कर सेवा भावी कार्य करने प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए नरेंद्र शर्मा डी ओ सी स्काउट ने सभी को स्काउट गाइड की बारीकियों से अवगत करवाया।
इस अवसर पर डीओसी नरेंद्र शर्मा, जिला सचिव राजेंद्र सरवरे, राकेश मालवीय डी टी सी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सोनी, श्रीमती अर्चना भारत, अजय कुमार धुर्वे, बाबा खान, नकुल खपरे ,विरजा नंदिनी शर्मा के द्वारा बिंदु वर चर्चा की गई। बैठक में स्काउटर-गाइडरों से विद्यालय स्तर पर स्काउट-गाइड गतिविधियों को अधिक सक्रिय रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर बैठक का आयोजन किया गया।ं बैठक में आगामी प्रशिक्षण शिविरों, सेवा कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण तथा अन्य जिला स्तरीय गतिविधियों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं स्काउट-गाइड की सेवा भावना को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सहित समस्त अतिथियों को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत एक एक पौधा भेट किया गया।