Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद के प्रयासों से अगले चार दिनों में जिले को 7 हजार मीट्रिक टन यूरिया और मिलेगी: संजय सक्सेना

सांसद के प्रयासों से अगले चार दिनों में जिले को 7 हजार मीट्रिक टन यूरिया और मिलेगी: संजय सक्सेना
छिंदवाड़ा
17-Jul-25
किसानों को बरगलाने का अपराध कर रही कांग्रेस

छिंदवाड़ा

किसानों को पर्याप्त यूरिया उपलब्ध कराया जा रहा है। यूरिया की उपलब्धता को लेकर कहीं कोई दिक्कत नहीं है। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना ने कही है। गुरुवार को जारी बयान में श्री सक्सेना ने कहा कि यूरिया का शॉर्टेज बताकर कांग्रेस कुप्रचार के जरिए किसानों को बरगलाने और उनमें असंतोष पैदा करने का पाप कर रही है। किसान मोर्चे के प्रदेश मंत्री श्री सक्सेना ने कहा कि यूरिया की आवक को लेकर कांग्रेस ने मीडिया को जो आंकड़े उपलब्ध कराएं हैं, वे पूरी तरह तथ्यहीन और झूठ का पुलिंदा है। झूठे आंकड़े पेश किए जाने पर कांग्रेस को माफी मांगना चाहिए।संजय सक्सेना ने कहा कि गत वर्ष 17 जुलाई तक 85 हज़ार 500 मीट्रिक टन यूरिया मिला था, जबकि इस वर्ष हमारे लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से अभी तक 86 हजार 687 मीट्रिक टन यूरिया मिल चुका है। किसानों और कृषि विकास के लिए सतत् चिंतनशील सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से अगले चार दिनों में जिले को 7 हजार मीट्रिक टन यूरिया और मिल जाएगा।


श्री सक्सेना ने कहा है कि कांग्रेस फर्जी आंकड़ों और झूठी बयानबाजी कर किसानों को बरगलाने का कुत्सित प्रयास कर रही है। कांग्रेस को इस अपराध के लिए किसानों से माफी मांगना चाहिए। श्री सक्सेना ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा जी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों के हित और कृषि के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यही वजह है कि किसानों के लिए आज कृषि फायदे का सौदा साबित हो रहा है।

Share News On