डॉ. कोमल जायसवाल अध्यक्ष और डॉ. अशुतोष दीवान सचिव बने
छिंदवाड़ा
16-Mar-26
होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी बनी
छिंदवाड़ा
होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (HMAI) की छिंदवाड़ा जिले में पहली बार इकाई का गठन किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य शाखा से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर.के. गुप्ता, प्रदेश महासचिव डॉ. अवधेश भट्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. अल्केश खत्री एवं प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. तुलाराम लढिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही छिंदवाड़ा से मध्यप्रदेश राज्य शाखा में नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र खांडेकर की गरिमामयी उपस्थिति में छिंदवाड़ा इकाई के प्रथम पैनल की घोषणा की गई। इस अवसर पर छिंदवाड़ा के वरिष्ठ एवं मार्गदर्शक चिकित्सक, डॉ. जे.एस. राय, चिकित्सा प्रकोष्ठ बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉ कृष्ण हरजानी, डॉ. अरविंद पशीने ने विशेष रूप से उपस्थित होकर नई टीम को अपनी शुभकामनाएं दी।
नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी
छिंदवाड़ा इकाई की नवनियुक्त कार्यकारिणी समिति अध्यक्ष डॉ. कोमल जायसवाल, उपाध्यक्ष डॉ. दीपक पवार एवं डॉ. सुजीत रघुवंशी, सचिव डॉ. आशुतोष दीवान, संयुक्त सचिव डॉ. काव्या डोडानी, कोषाध्यक्ष डॉ. मेघा वस्त्री बनाए गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया है कि वे छिंदवाड़ा में होमोपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार और चिकित्सकों के कल्याण हेतु सदैव समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में डॉ. गौरव अरोरा, डॉ. आशीष माहोरे, डॉ. सोनल नेमा, डॉ. पलक अग्रवाल, डॉ. शारदा विश्वकर्मा, डॉ. सीमा रघुवंशी, डॉ. अखिलेश धारे, डॉ. प्रवीन राय, डॉ. शिव पवार, डॉ. साक्षी अग्रवाल एवं डॉ. नैना पवार सहित अन्य गणमान्य चिकित्सक उपस्थित रहे। नई टीम को उपस्थित सदस्यों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी।