Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गेंहू और मक्के के दामों में आई उछाल

गेंहू और मक्के के दामों में आई उछाल
कृषि जगत
16-Mar-26
छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा अपडेट द्वारा किसानों को कृषि उपज मंडी के भाव उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे अपने गांवों में ही जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में जिंसों के भाव देख सके।


कृषि उपज मंडी कुसमेली में सोमवार को गेंहू और मक्के के दामों में उछाल आई। एक ओर गेंहू जहां न्यूनतम 2000 और उच्चतम 2712 रूपए प्रति क्विंटल बिका तो वहीं मक्का 1360 न्यूनतम और 1917 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका। इसी तरह सोयाबीन का न्यूनतम भाव 4813 और अधिकतम 5325 रूपए प्रति क्विंटल तो चना 3000 रूपए न्यूनतम और 5251 रूपए प्रति क्विंटल अधिकतम के भाव से बिका। तुअर दाल 2100-7425, सरसों 5421-5500, मटर 2900-2926 और उड़द 6496 न्यूनतम और 6496 रूपए प्रति क्ंिवटल अधिकतम के भाव से बिकी।
Share News On