Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जामसावली हनुमान मंदिर से कपूरदा माता मंदिर तक निकलेगी चुनरी पदयात्रा

जामसावली हनुमान मंदिर से कपूरदा माता मंदिर तक निकलेगी चुनरी पदयात्रा
छिंदवाड़ा
16-Mar-26
छिंदवाड़ा

चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन 19 मार्च से जाम सांवली से किसानों के कल्याण एवं जनता की खुशहाली के लिए चुनरी यात्रा निकाली जा रही है जो विभिन्न ग्रामीण अंचलों से गुजरते हुए 26 मार्च को कपूर्दा स्थित षष्ठी माता मंदिर तक जाएगी। चुनरी पदयात्रा समिति और प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी ने बताया कि 19 मार्च को जामसांवली हनुमान से यह यात्रा प्रारंभ होगी जो लोधीखेड़ा, रंगारी, मांगुरली, धनेगांव, पलाशपानी, देवरी, खमारपानी, डोंगरगांव, सामरबोह, बिछुआ, जमुनिया, किशनपुर, गुमगांव खापा, चांद, चंदनगांव, बादगांव, पौनिया, खाती पिपरिया, सिंगोड़ी, कालापाठा, लोनीकला, चौरई, डुंगरिया होते हुए 26 मार्च को कपूर्दा पहुंचेगी। यहां माता को चुनरी भेंट की जाएगी। चुनरी यात्रा समिति ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। इस यात्रा में जिले के राजनेताओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक शामिल रहेंगे।


Share News On