सोमाढाना में रैली निकालकर ग्रामीणों को बताए नशे के नुकसान
छिंदवाड़ा
16-Mar-26
छिंदवाड़ा
कन्या परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर ग्राम सोमाढाना में लगाया गया है। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी पूनम वासनिक ने बताया की आयोजन का मुख्य उद्वेश्य अभियान को आमजन तक पहुंचाना, सामुदायिक भागीदारी को बढाना ओर नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सामुहिक प्रयासो को मजबूत कर नशा मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करना है। इस प्रयास के लिए एनएसएस की छात्राये रैली, मौखिक संदेश एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ती का प्रयास कर रही है ।

इस अवसर पर कुकड़ा ग्राम उत्थान समिति के संयोजक श्यामल राव ने कहा कि अपने क्षेत्र के लोगों को नशीले पदार्थों से दूर रखने की सलाह दे, वही तम्बाकू ,राजश्री, सिगरेट, बीड़ी, गांजा, डंग्स आदि के सेवन से होने विली गंभीर बीमारियों की जानकारी दें। एमएस डब्ल्यू की छात्रा कमलेश्वरी वर्मा ने उपस्थित छात्रो को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को शाला मे नैतिक शिक्षा के साथ उनके संस्कार को विकसित करने हम सभी को पहल करने की आवश्यकता है यदि इन विषयों पर ध्यान नही दिया जाता है तो छात्र गलत दिशा में चले जाते हैं। कार्यक्रम उपरांत छात्रों के लिए नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर रैली निकाली गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ता ममता मानकर. का सहयोग रहा।