सांसद बंटी विवेक साहू ने व्यक्त की शोक संवेदना
छिंदवाड़ा
16-Mar-26
छिंदवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने लोकसभा सत्र और असम व इंदौर के दौरे से लौटने के तुरंत बाद सोमवार को मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के बैतुल स्थित निवास पर पहुंचकर उनकी सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने सुरभि खंडेलवाल के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगत सुरभि खंडेलवाल को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम चंद्रवंशी, बंटी पटेल, योगेश साहू, संजय सक्सेना, जागेन्द्र अल्डक, श्रीमती सविता बोसम, सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, श्रीमती लीला बजोरिया, रामाकांत पटेल, अलकेश लांबा, सोनु पाटिल, संदीप भुषण सुर्यवंशी, शिवम साहू, ज्ञान सिंह ठाकुर, मनीष यादव, देवी पाल, बल्लु नागी, रामप्रसाद कुमरे, राकेश बेलवंशी, नीरज पटेल, विनोद चंद्रवंशी, धर्मेंद्र रघुवंशी, राजा साहू, प्रतीक दामोदर, श्रीरिन विजय आनंद दुबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।