Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पुरुस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ दीपावली मिलन समारोह

पुरुस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ दीपावली मिलन समारोह
छिंदवाड़ा
15-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट 

रविवार को स्थानीय श्री जी रिसोर्ट में श्री रामलीला मंडल छिंदवाड़ा का दीपावली मिलन समारोह आयोजित हुआ। श्री रामलीला मंडल के अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम में सबसे पहले मंडल के कोषाध्यक्ष सुभाष साहू द्वारा वर्ष 2026 के मंचन के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। जिसमे उन्होंने प्राप्त हुई आय एवं मंचन में हुए व्यय का विस्तृत विवरण दिया गया। 
आय व्यय के ब्यौरे के उपरांत मंडल के सभी कलाकारों एवं पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। सचिव राजेंद्र आचार्य ने बताया कि सम्मान समारोह के पश्चात सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमे सभी ने भोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम में मंडल के परम सहयोगी पूनमचंद साहू, डॉ. मनन गोगिया एवं सहित जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, वरिष्ठ नेता विजय पांडे, विजय झांझरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके साथ ही मंडल के संरक्षक राजू चरणागर, कस्तूरचंद जैन सतीश दुबे लाला, विजय आनंद दुबे, पं. वीरेंद्र शुक्ल, राजू माहोरे, मंडल के अध्यक्ष अरविंद राजपूत सचिव राजेंद्र आचार्य, मुख्य निर्देशक श्रांत चंदेल सहित समस्त पदाधिकारी, कलाकार एवं दानदाता उपस्थित रहे ।
Share News On