Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सिलोटाकला के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 274 मरीजों का उपचार

 सिलोटाकला के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 274 मरीजों का उपचार
स्वास्थ्य
15-Nov-26
छिन्दवाड़ा अपडेट 

 दुरस्त गांवों के आदिवासियों और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत रविवार को 61 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बिछुआ के ग्राम सिलोटाकला में किया गया। शिविर का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा किया गया। शिविर के दौरान कुल 274 ग्रामीणों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 155 महिलाएं व बालिकाएं और 119 पुरूष व युवा शामिल थे। सभी मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। जांच के दौरान मिले 05 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिये जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।  

         सिलोटाकला में आयोजित हुए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि दुरस्त गांवों के आदिवासियों और ग्रामीणों को भी 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को 5 लाख तक का निःशुल्क उपचार दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि अंतिम छोर में रहने वाले हर उस जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जाये जो उनके लिए बनाई गयी है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के बनने के बाद ही संभव हो सका है। अब लोगों के खातों में सीधे राशि भेजकर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है।  

       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने कहा कि अब तक के जिले के इतिहास में यह पहला अवसर है कि दुरस्त गांवों में ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में प्रतिदिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है, जिसमें हजारों लोगों का उपचार करके उन्हें निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया है। शिविरों के दौरान मिले गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय सहित अन्य महानगरों में स्थित मेडिकल कॉलेजों में रेफर कर उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है। यह शिविर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से प्रांरभ हुए है जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जंयती 25 दिसंबर तक निरंतर जारी रहेंगे। इस दौरान कार्यक्रम को भाजपा के विरिष्ठ नेता लखन वर्मा व लक्ष्मीकांत गोलू नागरे ने भी संबोधित किया।

शिविर में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

सिलोटा कला में आयोजित हुए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम में पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, भाजपा के विरिष्ठ नेता लखन वर्मा, बंटी पटेल, सौरभ ठाकुर, लक्ष्मीकांत गोलू नागरे, रामचन्द्र बोबडे, विश्वबेन्द्र बैस, रामसिह पटेल, शिवराम चौरसिया, राघुराज पटेल, गोपाल कवरेती, श्रीमती पंचफूला परतेती, निरकुश नागरे, सरपंच जयपाल सरेयाम भोजेलाल वर्मा, श्रीमती झीठो बाई धुर्वे, वीरपाल इवनाती, बलदेव बोबडे, बिजेन्द्र दीक्षित, सत्यम उसरेठ, शुभम साहू, रजत वानखेडे, प्रमोद श्रीवास, हिम्मत सोनी, बब्लू आरगुडे, संतोष भलावी, पंकज साहू सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं देवतुल्य कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share News On