Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जिले के किसानों को मिलेगी पर्याप्त यूरिया और खाद, सांसद की पहल रंग लाई

जिले के किसानों को मिलेगी पर्याप्त यूरिया और खाद, सांसद की पहल रंग लाई
छिंदवाड़ा
09-Jul-25
कृषि मंत्री ने छिन्दवाड़ा के लिए उपलब्ध कराई यूरिया खाद की 3 रैक

छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू पिछले दिनों छिन्दवाड़ा से खण्डवा तक की 13 दिवसीय पदयात्रा पर थे। इस दौरान जिले के किसानों ने उन्हें पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद नहीं मिलने और यूरिया खाद के वितरण में असमानता होने की शिकायत की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए अपनी पदयात्रा के दौरान ही उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना से संपर्क किया और जिले में किसानों को तत्काल ही यूरिया खाद की आपूर्ति करने का निवेदन किया था।

सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने तुरंत संज्ञान लेते हुए तत्काल ही यूरिया खाद की तीन रैक भेजने के आदेश दे दिये है। अगले एक सप्ताह में यूरिया खाद की तीनों रैक छिन्दवाड़ा पहुंच जायेगी। किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध हो जाने से उन्हे होने वाली यूरिया खाद की दिक्कत दूर हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि जिले में किसानों द्वारा खेतों में बोनी कर दी गई है। अब किसानों को यूरिया खाद की अत्याधिक जरूरत पड़ रही है। जिले के लिए तीन रैक मिल जाने से अब जल्द ही किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध हो सकेगी। सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा जिले के किसानों के लिए यूरिया खाद की व्यवस्था करने से किसान संगठनों एवं किसानों ने हर्ष व्यक्त करते हुये सांसद श्री साहू का आभार माना है।
Share News On