समस्याओं के समाधान को लेकर सीएम से मिले विधायक कमलेश शाह
छिंदवाड़ा
09-Jul-25
विकास योजनाओं की स्वीकृति और फंडिग की मांग
अमरवाड़ा
अमरवाड़ा विधानसभा के विकास हेतु दृढ़ संकल्पित विधायक कमलेश प्रताप शाह ने बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर उन्हें विभिन्न विकास योजनाआंेे को स्वीकृत करने और पूर्व से रूकी पड़ी योजनाओं के लिए फंड जारी करने का अनुरोध किया।
जानकारी देते हुए भाजपा नेता नितिन तिवारी ने बताया की भोपाल प्रवास के दौरान विधायक कमलेश शाह ने अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के किसानों की यूरिया आवंटन की समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई । अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बालक-बालिका छात्रावासों में सीट वृद्धि करने का मांग पत्र सौंपा। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण करने और हर्रई महाविद्यालय में स्नात्कोत्तर संकाय एमए की स्वीकृति दिलाने सहित महाविद्यालय में बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग छात्रावास निर्माण कराये जाने का मांग की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मांगे स्वीकार कर शीघ्र ही निराकरण का आश्वासन दिया।