Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शनि मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा, रुद्राभिषेक व कलश यात्रा 10 जुलाई से

शनि मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा, रुद्राभिषेक व कलश यात्रा 10 जुलाई से
छिंदवाड़ा
09-Jul-25
राष्ट्रीय कथावाचक राकेशानंद महाराज एवं देवी सौम्या करेंगी  प्रवचन

छिंदवाड़ा

गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के पावन अवसर पर  जनसेवा हिताय संगठन द्वारा 10 जुलाई से 17 जुलाई  तक शहर के वीआईपी रोड स्थित पिपलेश्वर धाम शनि मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत शिव चर्चा, महारुद्राभिषेक तथा रुद्राक्ष वितरण का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस सात दिवसीय आयोजन में राष्ट्रीय कथावाचक राकेशानंद महाराज के दिव्य सानिध्य में प्रवचन होंगे, वहीं दो दिवसीय विशेष शिव पुराण कथा का अमृत वर्षा पूज्य देवी सौम्या जी करेंगी। आयोजन का शुभारंभ 10 जुलाई को प्रातः 10 बजे गुरु पूजन, गुरु दीक्षा एवं दिव्य प्रवचन से होगा। इसके पश्चात पूरे नगर में दोपहर 2 बजे से भव्य दिव्य जल कलश यात्रा निकाली जाएगी। जनसेवा हिताय संगठन की प्रमुख श्रीमती हर्षा बानोदे एवं मीडिया प्रभारी अखिल सूर्यवंशी ने बताया कि इस पूरे आयोजन का सीधा प्रसारण धर्म यात्रा चौनल पर किया जाएगा। प्रत्येक दिन महारुद्राभिषेक किया जाएगा, जिसमें प्रयोग किए गए रुद्राक्षों को भक्तों में वितरित किये जाएंगे। कथा में शिव विवाह, कृष्ण जन्म, बाल लीला, गोवर्धन लीला, कृष्ण-रुक्मणी विवाह, तथा कृष्ण-सुदामा मिलन जैसे प्रसंगों को भव्य झांकियों और सजीव चित्रण के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।
Share News On