निजी आईटीआई को परीक्षा केन्द्र बनाने बैठक में किया विचार विमर्श
छिंदवाड़ा
03-Jul-25
26 आईटीआई संचालक पहुंचे बैठक में
छिंदवाड़ा
डीजीटी नई दिल्ली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एमपीएसएसडीईजीबी भोपाल से प्राप्त पत्रानुसार आगामी एनसीवीटी के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रायोगिक परीक्षा 15 जुलाई 2025 से 19 जुलाई 2025 के लिये जिला छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा में संचालित निजी आईटीआई को स्वयं के परीक्षा केन्द्र बनाने के संबंध में वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों, जिसमें परीक्षा को सुचारू रूप से संपादित किया जा सके, इसके लिये शासकीय नोडल आईटीआई व्हीआईपी रोड छिदवाड़ा में आज बैठक का आयोजन किया गया।
निजी आईटीआई में औजार, उपकरण एवं मशीन, सीसीटीवी रिकार्डिंग व वीडियो रिकार्डिंग, पावर बैकअप (डीजी सेट) महिलाध्पुरुष प्रशिक्षणार्थी की चैकिंग की पृथक-पृथक व्यवस्था, पानी एवं वॉशरूम की पर्याप्त व्यवस्था, प्रशिक्षणार्थीध्स्टाफ की सुरक्षा व्यवस्था एवं नेटवर्क के साथ प्रिंटर व्यवस्था की उपलब्धता की सुनिश्चित करने के संबंध में अवगत कराया जाकर इस तिथि में आयोजित प्रायोगिक परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के लिए स्वयं की संस्था को परीक्षा केन्द्र बनाने की परीक्षा सेंटर मैपिंग किये जाने प्रस्तावित किया गया।
बैठक में नोडल प्राचार्य एवं अधोहस्ताक्षकर्ता श्री सी.बी.उइके, श्री आरसी रजक, परीक्षा प्रभारी श्री स्वामी प्रसाद सूर्यवंशी, सहायक परीक्षा प्रभारी श्री आशीष कुमार विश्वकर्मा, परीक्षा कन्ट्रोल रूम प्रभारी श्री संदीप कुमार जैन, प्रशिक्षण अधिकारी श्री बी.पी. झारिया, प्रशिक्षण प्रभारी सहित निजी आईटीआई के कुल 26 संचालक, प्राचार्य व प्रतिनिधि उपस्थित हुए।