Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पातालकोट में आदिवासियों से मिला राष्ट्रीय मीडिया दल, विकास कार्यों का लिया जायजा

पातालकोट में आदिवासियों से मिला राष्ट्रीय मीडिया दल, विकास कार्यों का लिया जायजा
छिंदवाड़ा
03-Jul-25
छिन्दवाडा

जिले के हर्रई विधानसभा में आदिवासी के साथ अत्याचार की घटना के बीच गुरूवार को 
भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के कार्यों का जायजा लेने राष्ट्रीय मीडिया दल मध्यप्रदेश के दौरे पर आया । इस दौरे के तहत दल ने 2 जुलाई को विदिशा का भ्रमण किया और आज 3 जुलाई 2025 को छिंदवाड़ा जिले का दौरा किया।

छिंदवाड़ा में मीडिया दल ने विशेष रूप से पातालकोट क्षेत्र में जनजातीय समुदायों से मुलाकात की और उनके कल्याण व विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। इस दौरान दल ने एकलव्य आवासीय विद्यालय तामिया के बच्चों से रूबरू हुए, जहां पर वे एक अद्भुत प्रतिभावान बच्चे से मिले, जिसे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। बच्चा ढोलक बचाने में मास्टर है। इसके साथ ही छिंदवाड़ा के श्री बादल भोई राज्य आदिवासी संग्रहालय का भी निरीक्षण कर आदिवासी संस्कृति को समझा और वन धन केंद्र पातालकोट का दौरा किया। इसके अतिरिक्त, चिमटीपुर के छात्रावास में भी पातालकोट के आदिवासियों से गहन बातचीत की गई।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर उप निदेशक पीआईबी  रामेश्वर नाईक उपस्थित थे। उनके साथ जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा के सहायक आयुक्त  सत्येंद्र सिंह मरकाम भी मौजूद थे, जिन्होंने स्थानीय जनजातीय कल्याण कार्यक्रमों की जानकारी दी। केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रचार अधिकारी  राम सहाय प्रजापति और एरिया ऑर्गेनाइजर  मनीष बोरकर ने भी दल के साथ भ्रमण किया। 

आदिवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार की प्रतिबध्दता का जायजा लिया गया। यह दौरा जनजातीय समुदायों की वास्तविक स्थिति को समझने और भविष्य की नीतियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सहायक होगा।
Share News On