Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नवेगांव, उमरेठ और चांद में नगद खाद वितरण केन्द्र खोलने की मांग

नवेगांव, उमरेठ और चांद में नगद खाद वितरण केन्द्र खोलने की मांग
कृषि जगत
08-Aug-26
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा किसान हो रहे परेशान

छिन्दवाड़ा

जिला किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह ने वक्तव्य जारी कर बताया कि जिले के कृषि बाहुल्य क्षेत्र नवेगांव, उमरेठ और चांद में नगद खाद विक्रय केन्द्र नहीं होने से किसानों को नगद में खाद लेने के लिये यहां-वहां भटकना पड़ता है। किसानों को खाद नहीं मिल पाती और तीनों क्षेत्र के किसानों को खाद लेने के लिये लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, इससे किसानों का किराया भाड़ा भी अधिक लग जाता है । इन क्षेत्रो में किसानों से नगद में खाद नहीं मिलने के संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है और क्षेत्र के किसान इन स्थानों पर नगद खाद विक्रय केन्द्र खोले जाने की मांग कर रहे हैं। तीनों क्षेत्रों में खरीफ, रबी के साथ ग्रीष्मकालीन फसलें एवं सब्जी फसल भी लगायी जाती है। तीनों क्षेत्रों में नगद  खाद विक्रय केन्द्र खोले जाने हेतु किसान कांग्रेस हर संभव प्रयास करेगी।  इस हेतु उन्होनें जिला किसान कांग्रेस की ओर से जिला कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित किया है।
Share News On