घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदार को लगी फटकार
छिंदवाड़ा
11-Dec-25
नेहरू स्टेडियम की बाउंड्रीवॉल निर्माण में लापरवाही
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव
लगातार सुर्खियों में नगर के नेहरू स्टेडियम की बाउंड्री वॉल एक बार फिर गुरुवार को चर्चा में आई यहां प्रातः 11 बजे एसडीएम कामिनी ठाकुर, नगर पालिका को नेहा धुर्वे, नपा अध्यक्ष रमेश सलोढे व अन्य पार्षद गण राजनेता कार्य स्थल पर पहुंचे । एसडीएम ने एस्टीमेट के आधार पर बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य को घटिया होना पाया। उन्होंने इस दौरान बाउंड्री वॉल के डबल कॉलम में एस्टीमेट के अनुसार लंबाई व चौड़ाई 1700 एम एम ( 6 फिट से अधिक )गड्ढे को होना नहीं पाया। इस बात पर उन्होंने ठेकेदार के कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कार्य को एस्टीमेट के आधार पर किए जाने की बात कही वहीं ठेकेदार के कर्मचारियों ने डबल कॉलम के गढ़ों की वर्तमान में जो लंबाई व चौड़ाई है उसके लिए उन्होंने ठेकेदार के इंजीनियर से प्राप्त आदेश का हवाला दिया। इस पर एसडीएम ने ठेकेदार के कर्मचारियों से कहा कि शासन से प्राप्त एस्टीमेट के अनुसार ही निर्माण कार्य किया जाए।
इधर एसडीएम के आने के पूर्व व जाने के पश्चात ठेकेदार ने आनन -फानन में बाकी के अन्य कॉलम के गड्ढे में किया भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए उनकी मिट्टी से पुराई भी करवा दी.एसडीएम ने बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य में फूटिंग बेस व अन्य कलम के खुले हुए गड्डों को एस्टीमेट के अनुसार नहीं होना पाया। ज्ञात हो की बाउंड्री वॉल निर्माण लगातार प्रारंभ होने से अब तक सुर्खियों में है। बाउंड्रीवाल निर्माण में भ्रष्टाचार किए जाने के बाद भी ठेकेदार व जिले के जनजाति कार्य विकास विभाग के आला अफसर ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। एसडीएम ने इसके पश्चात ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के आसपास छूटे शेष कार्यों के लिए ओवर ब्रिज के ठेकेदार को उन्हें शीघ्र पूर्ण करने की बात भी कहीं. इस दौरान पार्षद संजय जैन, भाजपा नेता शरद कुरुलिया, पार्षद अरुणेश जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, ओवर ब्रिज निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रनजीत सिंह, अन्य पार्षद गण, राजनेता व पत्रकार गण उपस्थित थे।