Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

न्यूटन नगर कांग्रेस के दो वार्डों में ली कांग्रेस अध्यक्ष ने बैठक

न्यूटन नगर कांग्रेस के दो वार्डों में ली कांग्रेस अध्यक्ष ने बैठक
राजनीति
10-Jun-26
कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पर बारीकी से नजर रखने कहा

छिन्दवाड़ा

आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस के केन्द्र बिन्दु में बूथ की मजबूती है। जिसके लिए सतत रूप से बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में न्यूटन नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में सर्वप्रथम जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। बूथ पर मजबूती, मतदाता सूची और संशोधन कार्रवाई पर ध्यान देने का आग्रह किया गया। न्यूटन नगर के वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 की आयोजित बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने  सम्बोधित करते हुए कहा कि मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद न्कुलनाथ यह साफ कर चुके हैं कि नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटना होगा।

बूथ को मजबूत करने के साथ ही मतदाता सूची में जारी संशोधन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नाम जोड़ने अथवा हटाने की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है जिसमें सभी की भागीदारी नितांत आवश्यक है। आगामी चुनाव के लिए अभी से तैयार रहने हेतु निर्देशित किया। आयोजित बैठक में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उन्हें अविलम्ब अमल में लाने हेतु आश्वस्त किया। समस्त पदाधिकारियों को नगर के वार्डों में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया साथ ही आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उसके निराकरण हेतु सतत रूप प्रयास करने के लिए निर्देशित किया। आयोजित बैठक में गुरूचरण खरे, कमल राय, बसंत मालवीय, राजेश डेहरिया सहित दोनों ही वार्ड के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।  
Share News On