Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ ने छिन्दवाड़ा विधानसभा में की नियुक्तियां

कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ ने छिन्दवाड़ा विधानसभा में की नियुक्तियां
छिंदवाड़ा
06-Aug-25
छिन्दवाड़ा

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे व विधानसभा प्रभारी गोविंद राय की सहमति उपरांत कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बैजू वर्मा के द्वारा विधानसभा छिन्दवाड़ा में ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं जो निम्नानुसार है। नियुक्त किए गए ब्लॉक अध्यक्षों में छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग एक में ब्लॉक अध्यक्ष नितेश उसरेठे, भाग दो में अखिलेश यादव, छिन्दवाड़ा शहर अध्यक्ष अभिनाष साहू, छिन्दवाड़ा पूर्व ब्लॉक विक्रम यादव, छिन्दवाड़ा पश्चिम उप ब्लॉक पंकज मोरे, छिन्दवाड़ा मध्य उप ब्लॉक किशोर चौरसिया, उत्तर उप ब्लॉक दिनेश (दद्दू) निर्मलकर व दक्षिण उप ब्लॉक से देवीलाल पवार को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इधर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह के द्वारा किसान कांग्रेस शहर अध्यक्ष पद पर अर्जुन वानखेड़े को मनोनीत किया है।

Share News On