जिले में बढ़ती स्वास्थ्य सुविधाओं को पचा नहीं पा रही कांग्रेस: डॉ. कृष्ण हरजानी
छिंदवाड़ा
13-Jan-26
छिन्दवाड़ा
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. कृष्ण हरजानी ने कहा कि दोनों जिलों में सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं से लगातार सुधार किया जा रहा है, दूर दराज क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगने से ग्रामीण जनता को लाभ पहुंचा है। जिससें सांसद श्री बंटी विवेक साहू की लोकप्रियता बढ़ी है। यह बात कांग्रेसियों को पच नहीं पा रही है।

उन्होंने कहा कि छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा जिले में कांग्रेस शासित एक ही परिवार के सांसदों ने कभी भी स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया। वे कभी भी जिला अस्पताल नहीं गये जिसका परिणाम यह रहा कि यहा के निवासियों को अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए महानगरों निर्भर होना पड़ा। मरीज अपनी छोटी से छोटी बिमारी का ईलाज कराने के लिए महानगरों पर निर्भर थे। दोनों जिलों के आर्थिक रूप से कमजोर गंभीर मरीजों को प्रतिमाह लाखों रूपयों की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है।
डॉ. कृष्ण हरजानी ने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक 88 उपस्वास्थ्य केन्द्र छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा जिलें में स्वीकृत किए जाकर इनका निर्माण कार्य भी प्रारम्भ कर दिया गया है। शीघ्र ही सभी 88 उपस्वास्थ्य केन्द्रो में स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना प्रारम्भ हो जायेगी। उन्होंने कहा कि अब सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से जल्द ही सिम्स की मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पीटल की सुविधाएं भी जिले के मरीजों को मिल सकेगी। सांसद के प्रयास से छिन्दवाड़ा अस्पताल में आप्थोल्मोलॉजी ओटी प्रारम्भ हो चुकी है, जिससे की यहा पर मोतियाबिंद के ऑपरेशन हो रहे है। मेडिकल कॉलेज में हिस्टोपेथालॉजी लैब प्रारम्भ की गई है जिसमें ट्यूमर इत्यादी की गहन जांच छिन्दवाड़ा में ही होने लगी है। सिम्स में 50 डॉक्टरों की सीटों में बढोत्तरी की गई है और पीजी कोर्सेस की भी शुरूआत की गई है। जिससे भविष्य में स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर हो सकेगी।