कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, जमकर की आतिशबाजी
राजनीति
26-Jul-26
छिंदवाड़ा

नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को राजीव भवन से विशाल विजय मार्च निकाला। कांग्रेस ने इसे देशभर के छात्र-छात्राओं और युवाओं के संघर्ष तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दृढ़ नेतृत्व की जीत बताते हुए कहा कि यह लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देश पर निकाले गए विजय मार्च में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाथों में कांग्रेस के झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए नारेबाजी की। विजय मार्च राजीव भवन से शुरू होकर कोतवाली थाना, जिला अस्पताल, अनगढ़ हनुमान मंदिर होते हुए फव्वारा चौक पहुंचा।
मार्च के दौरान ष्धर्मेंद्र प्रधान तो झांकी हैं, प्रधानमंत्री अभी बाकी हैंष् तथा ष्शिक्षा के दलालों से हिसाब होगा पूरा-पूराष् जैसे नारे लगाए गए। फव्वारा चौक पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से नीट पेपर लीक प्रकरण से प्रभावित एवं दिवंगत छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज प्रकरणों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर भाजपा सरकार ने बलप्रयोग किया, लेकिन युवाओं के संघर्ष और विपक्ष के दबाव के चलते सरकार को शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित किए जाने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
विजय मार्च के समापन पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि भाजपा सरकार का अहंकार युवाओं के संघर्ष के सामने झुका है, लेकिन अभी और जवाबदेही तय होना बाकी है। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है और पेपर लीक जैसे मामलों पर केंद्र सरकार को व्यापक कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं के सुरक्षित भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पार्टी का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।