Home News Helpline Classified Jobs About Contact

एएनसी रजिस्ट्रेशन को लेकर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

एएनसी रजिस्ट्रेशन को लेकर कलेक्टर ने जताई नाराजगी
स्वास्थ्य
25-Jul-26

कलेक्टर श्री नारायन ने की जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा

छिन्दवाडा

कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री नारायन ने एएनसी रजिस्ट्रेशन की कम प्रगति पर नाराजगी जताते हुए महिला एवं बाल विकास अधिकारियों तथा बीएमओ को एएनसी पंजीयन बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक माह डीसीएम एवं आशा कार्यकर्ताओं की नौ बैठकें आयोजित करने, मॉडरेट एवं सीवियर एनीमिया की पहचान बढ़ाने तथा टीकाकरण सत्र समय पर संचालित करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर श्री नारायन ने एनआरसी में साफ-सफाई, बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए एचबीएनसी कार्य एवं उनके फोटोग्राफ्स का डेटाबेस बीसीएम स्तर पर संधारित करने को कहा। बैठक में एनसीडी कार्यक्रम की कम प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए अगले माह तक इसमें उल्लेखनीय सुधार लाने के निर्देश दिए गए। ई-संजीवनी के माध्यम से जिन स्वास्थ्य संस्थानों में मेडिकल ऑफिसरों का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया, उनके संबंध में सीएमएचओ के माध्यम से संपर्क कर कार्य में प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया।

समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेश गोन्नाडे, सिविल सर्जन डॉ. कंचन दुबे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्चना कैथवास, एसएनसीयू नोडल अधिकारी डॉ. अंशु लांबा, डीपीएम श्री शैलेन्द्र सोमकुवर, डीसीएम मनोज राय सहित सभी कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी, विभिन्न विकासखंडों के खंड चिकित्सा अधिकारी, बीईई, बीपीएम, बीसीएम तथा आईसीडीएस विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सीडीपीओ उपस्थित थे।
Share News On