Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सीएम हेल्पलाइन शिकायत निराकरण में छिन्दवाड़ा प्रदेश के टॉप 10 में

सीएम हेल्पलाइन शिकायत निराकरण में छिन्दवाड़ा प्रदेश के टॉप 10 में
छिंदवाड़ा
21-Jul-25
पुलिस, नगर पालिक निगम व जिला पंचायत भी ए ग्रेड

छिंदवाड़ा

राज्य स्तर से सोमवार को सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में माह जून 2025 की ग्रेडिंग जारी की गई, जिसमें छिंदवाड़ा जिला पुनः ए ग्रेड के साथ प्रदेश के टॉप 10 जिलों में शामिल हुआ है। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई सतत मॉनीटरिंग और जिला स्तरीय समाधान ऑनलाइन के नवाचार के फलस्वरूप 83.40 प्रतिशत वेटेज स्कोर और ए ग्रेड के साथ जिले ने यह उपलब्धि फिर से हासिल की है।


कलेक्टर श्री सिंह द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की स्वयं नियमित समीक्षा की जा रही है। उनके द्वारा जिले में सीएम समाधान ऑनलाइन की तर्ज पर जिला स्तरीय समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से विभागवार शिकायतों की गंभीरता से समीक्षा कर समयबद्ध और संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। वे प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेकर स्वयं प्रकरणों की प्रगति पर नजर रखते हैं और लापरवाही पर त्वरित कार्रवाई भी की जाती है।

जून माह की रैंकिंग में नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा ने 95.88 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ श्एश् ग्रेड, छिंदवाड़ा पुलिस ने 91.28 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ श्एश् ग्रेड, तथा जिला पंचायत छिंदवाड़ा ने 85.31 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ प्रदेश में ए ग्रेड में स्थान हासिल किया है।

कलेक्टर श्री सिंह ने पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार, नगर निगम आयुक्त सी.पी.राय सहित ए ग्रेड प्राप्त करने वाले विभागों के अधिकारियों एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रभारी अधिकारी राहुल कुमार पटेल को बधाई दी है और आगे इसे बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बी और सी ग्रेड प्राप्त करने वाले विभागों को स्थिति में सुधार करने, जबकि डी ग्रेड वाले विभागों को कड़ी मेहनत और समयबद्ध निराकरण के लिए सख्त हिदायत दी है।
Share News On