बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने बिरसा मुंडा बलिदान दिवस पर भरी हुंकार
राजनीति
10-Jun-26
पार्टी का बूथ मजबूत करने पर जोर, मणि महल लान में किया कार्यक्रम
छिंदवाड़ा
बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान मे 10 जून को मणि महल लान में बिरसा मुंडा बलिदान दिवस पखवाड़ा पर श्रद्धांजलि सभा एवम विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी में बड़ी संख्या में जिले से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बसपा इंजी. रमाकांत पीप्पल ने कहा वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा भारत में लागू भारतीय संविधान का पूर्णतः पालन नहीं करने के कारण मध्यप्रदेश में आदिवासियों का सबसे ज्यादा शोषण किया जा रहा है इतना ही नहीं आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन से बेदखल किया जा रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करके छिंदवाड़ा जिला से बसपा का विधायक बनाए ताकि मध्यप्रदेश में बसपा की सरकार बनाकर आदिवासी, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के साथ साथ धार्मिक अल्प संख्यक समाज और पीड़ित सर्व समाज को उनका अधिकार देकर बिरसा मुंडा के सपने को साकार किया जा सके।
संगोष्ठी को जियालाल अहिरवार प्रदेश प्रभारी बसपा, उमाकांत बंदेवार जोन प्रभारी भोपाल, एड सीताराम कटारे इंदरसिंह उइके, जलसो उइके सहित ज्ञानेश्वर गजभिये भोपाल जोन प्रभारी म.प्र. ने सहित जिला अध्यक्ष ठा. त्रिविक्रम हिरपाची नेे संबोधित किया। इस अवसर पर बसपा के उमाकांत बंदेवार, जोन प्रभारी भोपाल, मानिकराव वानखड़े, एड. राजेन्द्र साहू, अशोक गजभिये जिलाध्यक्ष पॉढुर्णा, पमिता दिलवार मोटघरे पॉढुर्णा, जी.आर. पटेल जिलाध्यक्ष बैतूल, राकेश चौकीकर बसपा नेता बैतूल, डॉ. सी.एम. गेडाम वरिष्ठ नेता, तामसिंग परते सिवनी, पर्वत सिंग कंगाली, श्रीमती संतोषी दुर्गा वंशकार, पार्षद अमरवाड़ा, श्रीमती जलसो उइके सहित संपूर्ण प्रदेश एवं जिले के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।