Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

उमरानाला में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक, मतदाता सूची पर दिया जोर

उमरानाला में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक, मतदाता सूची पर दिया जोर
राजनीति
10-Jun-26
एकजुटता और सशक्त संगठन का लिया संकल्प

छिन्दवाड़ा

मोहखेड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक उमरानाला में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में एकजुटता और संगठना को सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि अब समय आ चुका है कि हम सभी को कमर कसकर मैदान में उतरना होगा। क्योंकि आने वाली पीढ़ी के भविष्य का सवाल है। वर्तमान सरकार में भारत का भविष्य भटक रहा है, उसके हाथों में काम नहीं है। उन्होंने अपने उदबोधन के अंत में मतदाता सूची के अवलोकन और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के साथ ही नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को अभी से प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों ही कार्य अति महत्वपूर्ण है जिसमें लापरवाही ना की जाए।

सौंसर विधायक विजय चौरे ने सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि कांग्रेस ने देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों का सामना किया। देश आर्थिक संकट से गुजर रहा था तब भी कांग्रेस ने देश को ऐसे संस्थान दिए जिनकी कल्पना आज करना मुश्किल है। युवाओं को रोजगार नहीं, किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं और महंगाई से कोई राहत नहीं इन सबसे बचने के लिए भाजपा नये-नये हत्थकंडे अपना रही। इन्हें समझने की आवश्यकता है और सच जनता तक पहुंचाने की हमारी जिम्मेदारी है। उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। आयोजित बैठक के उपरांत समस्त कांग्रेसजन ने उमरानाला चौक पर भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ धरना देकर विरोध प्रगट किया।

कांग्रेस संगठन महासचिव गुरूचरण खरे, प्रीतम पटेल, लखीचंद पवार, मोहखेड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर मोहने, किशोर डोंगरे, विजय गावंडे, गुलाब चौधरी, सूरज सोनघरे, फैय्याज खान, मनोज कड़वे, मनोज सिन्हा, कमलाकर ठाकरे,शैलेन्द्र धारे, शैलेन्द्र कड़वे, संतोष कड़वे, महेश बनवारी, माया इंगले, देवकरण पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

फोटो-03
Share News On