Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

बीएमएस ने धरना देकर केंद्र, प्रदेश और जिला स्तर पर दिया ज्ञापन

बीएमएस ने धरना देकर केंद्र, प्रदेश और जिला स्तर पर दिया ज्ञापन
छिंदवाड़ा
26-Feb-26
मजदूरों और कर्मचारियों के हितों को लेकर अनेक मांगें उठाई 

छिन्दवाड़ा

पुरी में आयोजित 21 वें अखिल भारतीय अधिवेशन मंे लिये गये निर्णय अनुसार भारतीय मजदूर संघ ने देशव्यापी धरना प्रदर्शन, रैली का आयोजन कर प्रधानमंत्री, मनसुख मंडाविया केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री को पुरी 5 प्रस्ताव के आधार तैयार 8 बिन्दुओं का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भारतीय मजदूर संघ ने मांग की कि सभी सेक्टर तथा सभी श्रमिकों के लिए, श्रम कानूनों को बिना किसी छूट के, अंत्योदय की सच्ची भावना के साथ एक साथ लागू किया जाए, लेबर कोड अर्थात् ‘‘ इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड 2020 ‘‘ तथा ‘‘ ऑक्यूपेशनल सेफ्टी ,हेल्थ एंड वर्किग कंडीशन कोड 2020’’ में व्याप्त श्रमिकों की  चिंताओं का समाधान किया जाए। त्रिपक्षीय तंत्र का पुनरूद्धार और सुदृढ़ीकरण किया जाए। इंडियन लेबर कॉन्फ्रेंस को अविलंब आहूत किया जाए। अनेक त्रिपक्षीय कमेटियों का पुर्नगठन किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि यह समितियां प्रभावी तथा नियमित रूप से श्रमिकों के कल्याण हेतु व्यवहारिक रूप से कार्य करें। 

इसके अलावा ई.पी.एस -95 के अंतर्गत न्यूनतम पेंशन रूपए 1000/- से बढ़ाकर 7500/- प्रतिमाह मंहगाई भत्ते के राहत के साथ लागू किया जाए। ई.पी.एफ में अनिवार्य अंशदान के लिए वर्तमान वेतन सीमा 15000/- से बढ़ाकर 30000/- प्रतिमाह किया जाय। इसी प्रकार वर्तमान में ई.एस.आई.सी के तहत कवरेज के लिए मासिक वेतन सीमा रूपए 21000/- प्रतिमाह है ,जिसे बढ़ाकर 42000/-रूपये प्रतिमाह किया जाय। बोनस भुगतान अधिनियम 1965 के तहत बोनस की पात्रता हेतु कैलकुलेशन की वर्तमान सीलिंग 7000/- तथा एलिजिबिलिटी सीलिंग लिमिट रूपए 21000/- प्रतिमाह में बढ़ोतरी की जाए। भारत के संविधान के अनुच्छेद 14,15,16 और 21 की मूल भावना के अनुसार,स्कीम वर्कर और ठेका श्रमिकों को स्थाई किया जाए। आम भर्ती पर लगी रोग को तुरंत हटाया जाए तथा नौकरियांे में बिना किसी अनिश्चितता या असुरक्षा के गारंटीड रोजगार का भरोसा दिया जाए। 

इसके साथ ही दूसरा ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नाम दिया गया जिसमें म.प्र.शासन के 54 विभागों के कर्मचारियों के साथ ही आउटसोर्स, संविदा, दैनिक वेतन भोगी, स्थायीकर्मी, अंशकालीन,आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता, उषा कार्यकर्ता, मध्यान्ह रसोईया, अतिथि शिक्षक, गुरूजी, महाविद्यालयीन प्राध्यापिकाओं से संबंधित 46 सूत्रीय ज्ञापन  सौंपा गया।  इसी ज्ञापन में सेवानिवृत्त अधिकारी  कर्मचारी, प्रवासी मजदूरों के परिवारों की सुरक्षा बच्चों की शिक्षा एवं वृद्ध माता पिता के जीवन यापन का उचित व्यवस्था की मांग की गई है। 

धरना स्थल पर उपस्थित भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध सभी श्रमिक संघ के अध्यक्षों के साथ ही पटवारी संघ एवं कोटवार संघ को मंच पर सम्मानपूर्वक स्थान दिया गया। मेडीकल रिप्रेजेंटेटिव के अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू, पेंच कन्हान के संयुक्त महामंत्री संजय बबारिया, आंगनवाड़ी एवं सहायिका संघ की श्रीमति शमशाद कुरैशी, राज्य कर्मचारी संघ की ओर से अरविन्द भट्ट, कोटवार संघ दीनानाथ यादव और पटवारी संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र साहू के द्वारा अपने -अपने क्षेत्र की अंतिम वक्ता के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा 4 श्रम संहिताओं में से वेतन संहिता एवं सामाजिक सुरक्षा संहिता को भारतीय मजदूर संघ द्वारा मान्यता दिये जाने के संबंध में बिन्दुओं पर प्रकाश डाला  कार्यक्रम के अंत धरना स्थल  सत्कार तिराहा, महाराणा चौक, जेल बगीचा होते हुये जिलाध्यक्ष कार्यालय पहंुचकर ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा एवं आभार प्रदर्शन अर्जुन भारती ने किया।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।