मप्र का बजट नहीं, भाजपा का घोषणा पत्र जारी हुआ है: ओकटे
छिंदवाड़ा
18-Feb-26
किसान, युवा और मध्यम वर्ग की फिर हुई अनदेखी
छिन्दवाड़ा
मप्र की भाजपा सरकार के द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए जारी किया गया बजट नहीं बल्कि भाजपा का घोषणा पत्र है। जिसमें जनता को हकीकत से दूर रखते हुए भविष्य के सपने दिखाए गए हैं। श्री ओकटे ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनविरोधी, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाला है। बजट में किसान, युवा व मध्यम वर्ग की अनदेखी की गई है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट नहीं बल्कि भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया है। घोषणाएं भरपूर है। किसानों की उपज को समर्थन मूल्य पर खरीदने, युवाओं के रोजगार हेतु को रोड मैप नहीं और लाड़ली बहना के लिए भी कोई प्रावधान नहीं है।

श्री ओकटे ने आगे कहा कि भाजपा सरकार के राज्य बजट आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाया गया है। महंगाई को कम करने और बेरोजगारी दूर करने का बजट में उल्लेख नहीं है। सबसे खास बात कि मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के कार्यकाल में छिन्दवाड़ा के लिए अलग से बजट मिलता था वह भी नहीं मिला। साफ है सरकार का बजट नहीं घोषणा बजट है।