भाजपा संगठन प्रभारी शनिवार को छिंदवाड़ा प्रवास पर
राजनीति
21-Aug-26
छिंदवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला शनिवार को छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान दोपहर 1 बजे से जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ क्रमशः संगठनात्मक बैठक करेंगे।
भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उईके ने बताया कि बैठक में जिला संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की क्रमशः बैठक कर जानकारी ली जाएगी। जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान करेंगे।
उन्होंने बताया कि बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, पूर्व विधायक, विधानसभा में प्रत्याशी रहे नेता, मोर्चो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष , नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, विभिन्न कार्यक्रमों की अभियान टोली सहित जिले के वरिष्ठ नेता अपेक्षित रहेंगे। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, तैयारियों एवं विभिन्न दायित्वों को लेकर आवश्यक चर्चा की जाएगी। भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उईके ने सभी अपेक्षित पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं से जिला भाजपा कार्यालय में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।