Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद ने तारण भवन छोटी बाज़ार छिंदवाड़ा में किया सावन मेले का शुभारंभ

सांसद ने तारण भवन छोटी बाज़ार छिंदवाड़ा में किया सावन मेले का शुभारंभ
छिंदवाड़ा
21-Aug-26
समाज स्वावलंबी महिलाओं को प्रोत्साहित करे : बंटी विवेक साहू

छिंदवाड़ा

 आज आवश्यकता है कि महिलाये घर से बाहर निकलें और अपनी प्रतिभा का परिचय दे, समाज को भी स्वावलंबी महिलाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने तारण भवन छोटी बाज़ार छिंदवाड़ा में श्री तारण तरण संस्कृति महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित सावन मेले के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह पहल सराहनीय है। इस तरह के आयोजनों से महिलाएँ स्वावलंबी बन सकेंगी।

             उल्लेखनीय है कि श्री तारण तरण संस्कृति महिला मंडल के तत्वावधान में तीन दिवसीय सावन मेले का आयोजन तारण भवन छोटी बाज़ार में किया गया है। शुक्रवार को मेले का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू ने किया। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि आप सभी कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प भी ले। सांसद के आव्हान पर सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने की बात करते हुए पौधों का संरक्षण करते का संकल्प भी लिया। विदित हो कि श्री तारण तरण संस्कृति महिला मंडल के तत्वावधान में सावन मेले का आयोजन तारण भवन छोटी बाज़ार में किया गया। इस तीन दिवसीय मेले में स्वदेशी और स्वनिर्मित उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण भी किया।

             इस दौरान समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन स्नेही, ऋषभदेव ट्रस्ट कुण्डा के अध्यक्ष कस्तूरचन्द जैन, समाज के उपाध्यक्ष अजय जैन, सचिव शैलेन्द्र जैन, तरूण जैन आदि ने सांसद बंटी विवेक साहू का शाल श्रीफल से सम्मान किया। संस्कृत मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रुचि जैन ने बताया कि मंडल इस तरह के आयोजन करते रहता है, जिसमे सभी महिलाओं और समाज बंधुओं का सहयोग मिलता है। कार्यक्रम में  संस्कृति मंडल, नवयुवक मंडल और विद्यार्थी मंडल के साथ समाज के लोग मौजूद रहे।

Share News On